Crime
पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव
जंसा। जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार में सोमवार सुबह लगभग 15 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
महेंद्र गुप्ता का बड़ा पुत्र सनी गुप्ता सोमवार की तड़के शौच के लिए घर से कुछ दूर सिवान की तरफ गया था। खेत में खाद डालने एक व्यक्ति की नजर पड़ी तो उसने अन्य लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता महेंद्र गुप्ता ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र सनी गुप्ता के रूप में की। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन आसपास के लोगों की माने तो सनी को स्कूल जाने के लिए घर वालों ने फटकार लगायी थी। इस बात से नाराज उसने ये कमद उठाया।
VARANASI TRAVEL