UP Live

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नें पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा

महाराजगंज। आज कांग्रेस कार्यालय महाराजगंज में कांग्रेस महासचिव यूथ कांग्रेस राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विनीत कंबोज,राष्ट्रीय सचिव मिलिंद गौतम,मुख्य अतिथि के तौर में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचलन यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विराज वीर अभिमन्यु ने की। आए हुए प्रभारियों का जोरदार स्वागत रिजवान अंसारी के साथ समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराजगंज सक्सेना चौराहे पर किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करना रहा। इस करोना माहमारी में सभी बचाव के साथ सोशल डिस्टेंस एवं मास्क के साथ बैठक किया गया।

आज भारी संख्या में दूसरे दल के लोग कांग्रेस पार्टी के सदस्य ली। जिसमें अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला,अमितेश राय,राजेश सिंह,मदरसा संघ के जिलाध्यक्ष आफताब आलम,अविनाश पटेल के साथ दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिन का जोरदार स्वागत राष्ट्रीय सचिव ने माला पहनाकर किया।राकेश गुप्ता ने सदयता लिए लोगो का पार्टी में स्वागत किया और अभिषेक शुक्ल और अमितेश राय को पार्टी में आने के बाद ख़ुशी जाहिर की और कहा कि पार्टी और मजबूत होगी और जनहित के मुद्दों के लिए कानून ब्यवस्था के लिए किसानो,ब्यापारी,मजदुर,युवा सबके न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा। बैठक को संबोधित करते हुए विनीत कंबोज,मिलिंद गौतम ने सभी पदाधिकारियों का प्रभार क्षेत्र बाटा और जिम्मेदारी दी। एक एक हफ्ते में सब ब्लाक स्तर पे कार्यकारणी को पूरा करना है और जो काम नहीं कर रहा है उसको भारमुक्त कर दिया जायेगा , सदर विधानसभा की जिम्मेदारी शिव प्रताप च्वहाण को दिया गया  ,सिसवा और नौतनवा विधानसभा की जिम्मेदारी रिजवान अंसारी को दिया गया। पनियरा विधानसभा की जिम्मेदारी संजयन त्रिपाठी को फरेंदा विधानसभा की जिम्मेदारी शसमानी गुप्ता को दिया गया है।

बैठक को सम्बोधित वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद सिंह,जिला उपाधयश्च कपिल देव शुक्ल, विशाल सिंह सदर विधानसभा अध्यक्ष,वरिष्ठ कांग्रेसी जग्गू प्रसाद,रामकिशुन,अशोक गुप्ता,अभिषेक अग्रहरि मीडिया , विधानसभा अध्यक्ष इसराइएल अंसारी,वेद ब्याश मौर्या मीडिया प्रभारी ,संजयन त्रिपाठी ने किया। इसके साथ ब्लाक अध्यक्ष ,हिमांशु चोधरी ,सर्वेश तिवारी ,सूर्यप्रताप त्रिपाठी , चौधरी ,संदीप चौधरी ,आनंद कनोजिया ,मुषहीद ,सूरज ,गौशआलम ,नगीना ,खुसुबुद्दीन ,गोलू ,सलमान ,मकसद ,शयम सुन्दर ,नीरज ,अविनाश ,सोनू के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: