गलन भरी सर्दी का असर बरकरार

लखनऊ, जनवरी । उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा के कारण गलन भरी ठंड का असर बरकरार है।

आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहा। मगर बर्फीली पछुआ हवा चलने से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के गोरखपुर मण्डल में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी। इसके अलावा फैजाबाद, कानपुर तथा झांसी मण्डलों में यह सामान्य से कम रहा।

वहीं, गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद और मेरठ मण्डलों में रात का तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किसर गया। यह सामान्य से ढाई डिग्री कम था।

अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सूखा रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर सुबह-शाम कोहरा पड़ने का अनुमान है। हालांकि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Exit mobile version