Site icon CMGTIMES

श्रीनगर में अब तक की सबसे सर्द रात

श्रीनगर, दिसंबर । श्रीनगर में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही मशहूर डल झील के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गए और रात में श्रीनगर का तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी और लद्दाख केंद्र शासित क्षेत्र में तापमान जमाव बिंदू से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे क्षेत्र में शीत लहर तेज हो गई है।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में कल रात पारा शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे पिछली रात तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम था। शहर में यह इस सीजन की सबसे सर्द रात थी, जिसके बाद डल झील के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गए। झील के अलावा कई जलधाराओं का भी यही हाल है और कई स्थानों पर पानी आपूर्ति लाइन प्रभावित हुई है।

मशहूर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं पहलगाम में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख के लेह शहर में तापमान शून्य से 19 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि द्रास शहर में तापमान शून्य से 28.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘ 31 दिसंबर से कुछ दिनों के लिए कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।’’ (एएनएस)

Exit mobile version