Politics

भाजपा अनुसूचित वर्ग के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध: भूपेंद्र सिंह चौधरी

पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अनुसूचित वर्ग के लोगों के कल्याण एवं उत्थान के लिए कर रही कार्य: भूपेंद्र सिंह चौधरी

  • प्रदेश के सभी 6 क्षेत्रों में आयोजित होंगे “अनुसूचित महासम्मेलन”
  • भाजपा अनुसूचित मोर्चा (काशी क्षेत्र) 27 अक्टूबर को आयोजित करेगा “अनुसूचित महासम्मेलन”

वाराणसी : उत्तर प्रदेश भाजपा के सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में “अनुसूचित महासम्मेलन” आयोजित किए जाएंगे जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा (काशी क्षेत्र) आगामी 27 अक्टूबर को “अनुसूचित महासम्मेलन” आयोजित करेगा। जिसमें काशी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली प्रत्येक विधानसभा से 2 हजार लोग शामिल होंगे। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अनुसूचित महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर काशी क्षेत्र के सभी सोलह संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला संयोजक, सह संयोजक की रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा अनुसूचित वर्ग के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 9 वर्षों में अपनी अनेक योजनाओं के द्वारा अनुसूचित वर्ग के लोगो के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में अनुसूचित वर्ग के सबसे ज्यादा सांसद व विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि भाजपा के है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर से जुडे़ पांच स्थान जन्मस्थान महू, दीक्षा स्थल नागपुर, चौत्य-भूमि मुंबई, शिक्षा भूमि लंदन और महापरिनिर्वाण स्थल दिल्ली में स्मारकों के निर्माण कर पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ काम कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले की सरकारें वोट बैंक के नाम पर भेद भाव करती थी जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बिना किसी भेद भाव के सभी वर्गों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया। विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये लोग जनता को भ्रमित करते हैं कि भाजपा की सरकार बन जाएगी तो आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। संविधान बदल दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि जब जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी उसमें उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा योगदान होगा। कहा कि 2024 में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर हमारी जीत होगी और पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी ।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र स्तर पर होनें वाले इस सम्मेलन में प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक बूथ से अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो इसके लिए हमें योजनापूर्वक कार्य करना होगा।कार्यक्रम की विषय प्रस्तावना पर प्रकाश डालते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि यह महासम्मेलन भारतीय जनता पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के नेता भाग लेंगे। कहा कि इस सम्मेलन को लेकर सभी 16 संगठनात्मक जिलों में 6 अक्टूबर को बैठकें आयोजित करनी है जिसमें संगठन के पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करना है और सम्मेलन की सफलता के लिए कार्ययोजना बनानी है।संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया ने किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने काशी क्षेत्र के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को अंगवस्त्रम एवं मोमेंटो देकर किया सम्मानित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने काशी क्षेत्र के सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए अंगवस्त्रम ओढ़ाकर मोमेंटो प्रदान किया। बैठक में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, शंकर गिरी, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, अशोक चौरसिया, सुशील त्रिपाठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजित रावत (अनुसूचित मोर्चा), क्षेत्रीय संयोजक आशीष सिंह बघेल, नागेंद्र रघुवंशी, राकेश त्रिवेदी, राजेश राजभर, क्षेत्रीय सह-मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, रजनीश कन्नौजिया,नंदजी पांडेय, चाणक्य त्रिपाठी, संजय सोनकर, अशोक कुमार एडवोकेट, मधुप सिंह , दिनेश मोर्या आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: