UP Live

बलिया में वृद्धा संग हुआ दुष्कर्म, कुकर्मी गिरफ्तार

बलियाः जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव मे शुक्रवार को आधी रात के बाद एक कुकर्मी में दीवार फांदकर घर में सोयी करीब 75 वर्षीय महिला संग जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर महिला संग मारपीटकर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच होहल्ला पर लोगों ने उक्त कुकर्मी को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने कुकर्मी इंद्रजीत राम पुत्र नंदलाल राम निवासी चरवांबराव थाना सिकन्दरपुर निवासी को संबंधित धाराओं में निरुद्धकर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। गांव में पीड़िता के पड़ोस में मकान बनाने का कार्य चल रहा है। जहां उक्त दुष्कर्मी मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार की रात वह पड़ोस केघर मे दीवाल फांदकरघुस गया और उक्त महिला संग जबरन दुष्कर्म किया। महिला के हो हल्ला किए जाने पर शोर सुन आसपास के लोग जुट गए और लोगों ने उसे दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ थाने ले गई। घटना को लेकर गांव में मजदूरों के रवैये को लेकर जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: