मां-बेटी का संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला शव
फतेहपुर । जिले में गुरुवार बीती रात कमरे के अन्दर मां-बेटी का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आम्बी गांव निवासी गया प्रसाद अपनी पत्नी आशा देवी(39), पुत्री सीमा (16) व पिता रामशरण पाल के साथ गांव में ही रहकर मजदूरी कर जीवन निर्वाह करता था।
मृतका के पति गया प्रसाद ने बताया कि कल मैं अपने पिता रामशरण के साथ घर के बाहर सोया था। मेरी पत्नी आशा पुत्री सीमा के साथ कमरे में सोई थी। आज सुबह जब हम लोग जगे और पत्नी को आवाज लगाया तो कोई आवाज न आने पर जंगले के पास जाकर देखा तो मां-बेटी का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। यह देख मेरे होश उड़ गये। घटना की जानकारी पिता रामशरण को दी।
बताते हैं कि मृतक पुत्री सीमा जो ओम प्रकाश इंटर कॉलेज नेवादा में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। मृतक सीमा पुत्री गया प्रसाद उम्र 16 वर्ष कक्षा 10 की छात्रा थी जो ओम प्रकाश इंटर कॉलेज नेवादा में पढ़ती थी। भैंस बांधने वाली रस्सी से मां बेटी का शव फांसी के फंदे से घर के अंदर लटका मिला है। मृतक आशा का मायका हस्वा थाना थरियांव में है। पिता का नाम स्वर्गीय मेवालाल है । मृतक आशा के 4 पुत्र दो लड़कियां हैं। पुत्र लवलेश 11 वर्ष, लवकुश 09 वर्ष, भूली 04 वर्ष, शिव कुमार 03 वर्ष, बड़ी लड़की सुमन की शादी हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि पति गया प्रसाद नशेबाज है, जिससे आए दिन घर में लड़ाई झगड़ा होते थे। गांव में ही रह कर मजदूरी व पल्लेदारी का काम करता था। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है।मामला संदिग्ध लगता है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं। रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुरूप अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जायेगी। अभी मायके पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गयी है।(हि.स.)