विवाहिता नें फाँसी लगा कर दी जान
वाराणसी।बड़ागांव थाना अंतर्गत पुआरी खुर्द ग्राम सभा में सोमवार की दोपहर में महिला ने फांसी लगा ली। मामले की जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए यहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या की वजह क्या रही ये पता लगाने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। हालांकि अभी तहरीर बड़ागांव पुलिस को नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार सोनी राजभर की शादी 12 साल पहले बड़ागांव पुआरी कला खुर्द निवासी संदीप राजभर से हुई थी। पति संदीप राजभर होटल में मैनेजर है। संदीप ने बताया कि सोनी सुबह खाना पीना बनायी और खाया भी। वो भी सुबह आठ बजे अपने ड्यूटी के लिए निकल गया। दोपहर करीब 12 बजे घर वालों ने बताया कि उसने फांसी लगा ली है और उसकी हालत ठीक नहीं। परिवार वाले उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे यहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप की माने तो ऐसी कोई बात भी नहीं हुई जिससे वो आहत हो और फांसी लगा ले। सोनी तीन देवरानी जेठानी में दूसरे नंबर पर थी। संदीप के एक भाई विदेश रहते हैं जबकि सबसे छोटा भाई इंजीनियर है वह भी बाहर ही रहता है। मामले की जानकारी होने पर मौके पर अजगरा विधायक पहुंचे और संत्वना दी।