National

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्रपति करेंगे देश को संबोधित

नई दिल्ली । राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज यानी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति सचिवालय ने यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर शनिवार को `राष्ट्र के नाम संदेश` जारी करेंगे। राष्ट्रपति के संबोधन का लाइव प्रसारण दूरदर्शन नेशनल (DD) आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) पर शाम 7:00 बजे से किया जाएगा। इसके साथ ही DD AIR के ट्विटर, Facebook Youtube पर भी राष्ट्रपति के `राष्ट्र के नाम` संदेश को लाइव सुना जा सकता है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: