Crime

ठग पिता-पुत्र गिरफ्तार, खुद को बताते थे केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार…

मुंबई । महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस को ठगी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है, जो खुद को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का रिश्तेदार बताते थे और इसी बहाने इन दोनों ने कई लोगों को लाखों रुपए का चूना लगाया। डोंबिवली की विष्णु नगर पुलिस ने इन दोनों को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है।

यह दोनों आरोपी लोगों को सरकारी नौकरी और सस्ते दाम पर गोल्ड दिलवाने के बात कह कर लोगों को फंसाते थे। इसके बाद पैसा नहीं लौटाते थे। गिरफ्तार आरोपी पिता का नाम राजन गडकरी है। जबकि बेटे का नाम आनंद गडकरी है। आरोपियों ने अपनी बहू को भी नहीं छोड़ा और उसके खिलाफ भी साजिश रची ताकि उसे फंसाया जा सके। आरोपी पिता- पुत्र बहु के चार साल के बेटे और अपने नाती को लेकर फरार हो गए। जिसके बाद बहू ने पुलिस स्टेशन में पूरा मामला बताया।

जब लोगों को पता चला कि गडकरी परिवार में उसके उनके साथ हुई ठगी की है तो लोगों ने अपने पैसे वापस मांगे शुरू किया जिसके बाद गडकरी परिवार डोंबिवली से फरार हो गया लेकिन वह अपनी बहू को यही छोड़ कर चले गए। बहु गीतांजलि ने अपने 4 साल के बेटे को वापस हासिल करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। गीतांजलि ने पुलिस को बताया कि उसके ही बैंक अकाउंट से उसके पति और ससुर ने सारी ट्रांजैक्शन किये हैं।

गीतांजलि के बयान के बाद पुलिस ने पीड़ित अतुल पलसमकर की शिकायत ले आधार पर मामला दर्ज किया। गीतांजलि ने अपने पति और ससुर की सारी कारस्तानी पुलिस के सामने बयां कर दी। पुलिस ने भी उसे गवाह बनाए जाने का भरोसा दिया। तब जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई। बहू लगातार पुलिस अपने बेटे को वापस दिलाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करती रही। पुलिस ने दो टीमें बनाकर आरोपियों को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: