UP Live

विशवनाथ गुप्ता बने लेखपाल संघ अध्यक्ष, 23 मत पाकर हुए निर्वाचित

महराजगंज । फरेंदा तहसील सभागार में लेखपाल संघ का चुनाव हुआ। जिसमे विशवनाथ गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंदी तिवारी को हराकर अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की। इस दौरान अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी विशवनाथ गुप्ता व उपेंद्र तिवारी ने ताल ठोका। मतदान के बाद हुए मतो की गणाना मे विशवनाथ गुप्ता को 23 मत मिले व उनके प्रतिद्वंदी उपेंद्र तिवारी को 20 मत प्राप्त हुए। जिसके बाद विशवनाथ गुप्ता को तहसील संघ का अध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष पद छोड़ बाकी सभी पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध हुआ। चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई।नव निर्वाचित लेखपाल संघ के अध्यक्ष विशवनाथ गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्णिमा गुप्ता,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रविन्द्र यादव,मंत्री पद के लिए गुलशन भारती, उपमंत्री पद के लिए शिवम गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए सूरज कुमार, संप्रेक्षक गौरव सिंह, सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई।

विशवनाथ गुप्ता ने कहा कि वो लेखपाल संघ के अध्यक्ष के रूप में लेखपालों के हक के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। इस मौके पर एसडीएम रमेश कुमार तहसीलदार राम अनुज त्रिपाठी, नायाब तहसीलदार डा रवि यादव, अशोक कुमार मिश्र, कृष्ण मोहन यादव, देवेंद्र पटेल, राजेन्द्र प्रताप चौधरी, राम मिलन, राधेश्याम, दीनदयाल यादव, रामजतन यादव, सोनालिका प्रसाद, गुंजन, अमित त्रिपाठी, रामबचन यादव, आदि मौजूद रहे।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: