Crime

किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

बैतालपुर, गौरीबाजार, देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 13 साल की किशोरी के साथ दो युवकों ने घर में घुस कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी की हालत गंभीर हो गयी उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यह मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव बढ़ गया और पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है। जानकारी के अनुसार गौरीबाजार, बैतालपुर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात एक किशोरी अपने घर में सोई थी। उसकी मां बगल के कमरे और पिता बाहर सोये थे। रात्रि में गांव के दो युवक उसके घर में घुस गये और किशोरी के साथ दुष्कर्म किए। किशोरी के बेहोश होने के बाद दोनो आरोपित फरार हो गये। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी होने पर परिजन किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल ले गये। इसी बीच पुलिस को जानकारी भी दे दी गयी। जानकारी मिलने के बाद गौरीबाजार थाना प्रभारी अश्वनी राय मय फोर्स के साथ पीड़िता के घर बुधवार की सुबह पहुंचे, एवं घटना की जानकारी ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गौरीबाजार थाना प्रभारी ने कहा गांव में तनाव जैसे हालात नही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

दुष्कर्म के आरोपित एवं पीड़िता के दो समुदाय के होने के कारण गांव में तनाव जैसे हालात बनने लगे। जब इसकी जानकारी गौरीबाजार थाना प्रभारी अश्वनी राय को हुई तो बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ वह गांव पहुंचे और इस घटना की जानकारी लिए। थानाध्यक्ष ने गांव के आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। गौरीबाजार पुलिस इस घटना के दोनो आरोपियों के परिजनों को हिरासत में ले लिया है। फरार चल रहे आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। लेकिन आरोपित अभी तक पुलिस के हाथ नही आए है। इस घटना के बाद दोनो आरोपितों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया है। पुलिस को लोकेशन मिलने में परेशानी हो रही है। इसीबीच थानाध्यक्ष गौरीबाजार ने कहा पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस टीम आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगी है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर अम्बिका राम ने कहा गांव में तनाव की कोई बात नही है। गांव में पुलिस बल लगा दिया गया है। पुलिस गांव की हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: