CrimeState

भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिस कमिश्नर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मुंबई । भ्रष्टाचार के मामले में मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विदर्भ के अकोला कोतवाली में जीरो पर दर्ज मामला थाणे पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है।

विदर्भ के अकोला में एक पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के बाद परमबीर सिंह, डीसीपी पराग मानेरे सहित 26 अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अकोला कोतवाली में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक षड़यंत्र, साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति एक्ट के अलावा अन्य धाराओं के तहत जीरो पर मामला दर्ज कर थाणे पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर किया गया है।

पुलिस इंस्पेक्टर भीमराव घाटगे ने अपनी शिकायत में परमबीर सिंह और अन्य अधिकारियों के खिलाफ थाणे पुलिस में पदस्थापना के दौरान भ्रष्टाचार करने के अनेक आरोप लगाए। वर्ष 2015-18 तक थाणे पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थापना के दौरान घाटगे ने परमबीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के अनेक प्रकरणों में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। घाटगे का आरोप है कि परमबीर सिंह ने उससे कई लोगों के खिलाफ चार्ज शीट दायर नहीं करने को कहा था, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
वर्तमान में अकोला पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात घाटगे का आरोप है कि सिंह का निर्देश नहीं मानने पर उसके खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया था।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: