Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

देवरिया। स्वर कोकिला,भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने गरुलपार पार्टी कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया। इसके पहले नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि आज हम सब दुःखी हैं, पूरा देश दुःखी है।लता जी जैसी आत्माएं मानवता को सदियों में कभी कभार वरदान की तरह आती हैं।भारत की जो पहचान उन्होंने बनाई, भारत के संगीत को जो स्वर दिया, उससे दुनिया को भारत को देखने का एक नया नजरिया मिला।अपने गानों के ज़रिए लता दीदी ने हिंदी के प्रचार-प्रसार में अभूतपूर्व योगदान दिया है।देश के किसी भी कोने में लोग उनके गानों को गुनगुनाते मिल जाएंगे।मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
इस दौरान प्रवासी कार्यकर्ता अरविन्द सिंह,विधानसभा विस्तारक अमलेश,अम्बिकेश पाण्डेय,ग़ोविन्द मणि,दुर्गेश नाथ तिवारी,अनिल गुप्ता, दिनेश गुप्ता,बंटी जायसवाल,बाबिट थापा, अतुल पासवान,दीपक वर्मा,अखिलेश मिश्रा, संजू सोनी,शीतल गुप्ता,संतोष पाण्डेय,बृजेश गुप्ता,मिथिलेश मिश्रा, संतोष साहिल आदि रहे। वही भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने लता दीदी के निधन पर शोक व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत ही दुःखद खबर आई है।हमारी लता दीदी आज हमें छोड़कर चली गई हैं, परमात्मा में विलीन हो गई है।आज देश का अपूरणीय क्षति हुआ है।सुर व संगीत की पूरक लता दीदी ने अपनी सुर साधना व मंत्रमुग्ध कर देने वाली वाणी से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में हर पीढ़ी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया। संगीत जगत में उनके योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं है।उनका निधन मेरे लिए ही नही सम्पूर्ण देशवासी के लिये व्यक्तिगत क्षति है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: