Crime
दुष्कर्म के आरोपी को 25 साल की जेल
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर की एक अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी को 25 साल कैद की सजा सुनायी है।अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कल्पना पांडेय ने नगर के मंडी थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी उसी थाना क्षेत्र के खाताखेडी निवासी युवक इस्तेकार को 25 वर्ष जेल की सजा सुनाई और 82 हजार रूपये का अर्थदंड लगाया है।(वार्ता)
VARANASI TRAVEL