National

अयोध्या दीपोत्सव में झांकियों ने बनाया माहौल राममय,भव्यता से अयोध्या में निकली झांकियां

मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल बरतते हुए दीपावली मनाने की अपील की

अयोध्या। राम की नगरी में योगी सरकार के छठवें दीपोत्सव की धूम है। आज सुबह यहाँ धूमधाम से भगवान राम के चरित्र पर बनी 16 भव्य झांकियों की शोभा यात्रा निकाली गई। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राम झांकियों की ये शोभायात्रा अयोध्या के उदया चौराहे से राम कथा पार्क तक निकाली गयी।

इस मौके पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने कहा कि राम नगरी में आज दीपोत्सव का कार्यक्रम होने जा रहा है। विश्व में सबसे ज्यादा दीप प्रज्वलित करने का नया कीर्तिमान बनेगा। इस दीपोत्सव में प्रधानमंत्री भगवान राम का राज्य अभिषेक करेंगे। आज सभी को त्रेतायुग याद ताजा हो जाएगी जब भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या आए थे। अयोध्या वासियों ने उनका जिस प्रकार से स्वागत सत्कार किया था। उसी प्रकार से आज त्रेतायुग का रूप दिखाई देगा। यह अयोध्या का है सौभाग्य और रामत्व बनने के लिए पूरे हिंदुस्तान का सौभाग्य है।

यह संदेश पूरे विश्व पटल पर भारतीय सनातन संस्कृति व ग्राम के जीवन चरित्र का आज पूरे विश्व में संदेश जाएगा।झांकिया पर्यटन विभाग एवं सूचना विभाग द्वारा बनाई गई हैं । इनमे बालकांड,अयोध्या कांड किष्किंधा कांड, अरण्य कांड व लंका कांड के अलावा अपराधियों तथा भूमाफिया के विरुद्व अभियान की थीम है।

मुख्यमंत्री ने प्रकाशपर्व दीपावली पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजा करके इस पर्व को मनाना प्रारम्भ किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में है। राज्य सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परम्परा को ‘दीपोत्सव‘ के आयोजन के माध्यम से पुनर्प्रतिष्ठित कर, सम्पूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए दीपावली का पर्व मनाने की अपील की है।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: