Crime

गायब किशोर की जंगल मे मिला शव,हत्या की आशंका

महराजगंज। निचलौल कस्बे के मारवाड़ी मोहल्ले से गायब 18 वर्षीय किशोर का शव पुलिस ने जंगल से बरामद किया है। किशोर की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर चल रही है। यह किशोर 30 अक्तूबर से ही घर से गायब था। अगले दिन उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। शव क्षत-विक्षत होने के कारण पहले परिजन उसे पहचान ही नहीं पा रहे थे। बाद में परिजनों ने किशोर की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संदेह के आधार पर पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।निचलौल कस्बे के मारवाड़ी मोहल्ला निवासी राकेश मद्धेशिया का 18 वर्षीय पुत्र अमन मद्धेशिया निचलौल के एक निजी विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता था। 30 अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे विद्यालय से लौटने के बाद भोजन कर वह खेलने चला गया और तभी से वापस नहीं लौटा। इस बीच परिजन व पुलिस उसकी खोजबीन करती रही। मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज हुआ।

शुक्रवार की रात में वन कर्मियों ने एक अज्ञात शव को जंगल में देखे जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने लेकर आई। रात में पहचान न हो पाने से शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को महराजगंज मर्चरी हाउस में रखवा दिया। वहां दोपहर में पहुंचे अमन के परिजनों ने उसकी पहचान की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय, ने बताया कि निचलौल रेंज के जंगल में मिले शव की पहचान परिजनों ने कर ली है। यह किशोर एक सप्ताह पहले घर से गायब था और इस मामले में अपहरण का केस दर्ज है। जाँच की जा रही है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: