Breaking News

भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बने सुमित सोनी एवं दुद्धी किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष शिवप्रसाद कुशवाहा

कार्यकर्ताओं में हर्ष, किया अभिनंदन

दुद्धी, सोनभद्र- भाजयुमो जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दुद्धी के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता सुमित सोनी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।इसी प्रकार किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी द्वारा दुद्धी मण्डल के किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी शिवप्रसाद कुशवाहा को दिये जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।

दुद्धी मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य गुलशन पटेल समेत नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों का जोरदार अभिनंदन किया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने सुमित सोनी एवं शिवप्रसाद कुशवाहा को संगठन द्वारा दी गई नवीन दायित्व के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों लोगों ने भाजपा में अपनी सेवा दशकों से दी है। नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों न संगठन द्वारा दी गयी अलग अलग जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है

। वहीं पार्टी के मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल,प्रेमनारायण मोनू सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष सुरजदेव सेठ,दीपक गुप्ता,राहुल अग्रहरी,सुभेष मौर्य, मनोज तिवारी,धनंजय रावत,मण्डल मंत्री गोरखनाथ अग्रहरी,अंशुमान रॉय,गोपाल सोनी,अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राफे खान,मण्डल कोषाध्यक्ष अरुण साहनी,सोशल मीडिया आईटी विभाग भोलू जायसवाल, अनुरोध भोजवाल,कौशलेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ शून्य से शिखर तक जाया जा सकता है।

बुथ अध्यक्ष से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले दोनों ने जमीनी स्तर पर काम किया है और यह उनकी मेहनत का ही फल है।एक को भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष तो दूसरे को भाजपा किसान मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हम सभी कार्यकर्ता आशा करते हैं कि दोनों पदाधिकारी पूर्ण से संगठन के प्रति सजग रहेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिला कर पुनः 2022 में भाजपा सरकार बनाने में सहयोग करेंगे।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: