सपाईयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

सोनूघाट, देवरिया । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन आज सपा कार्यकर्ताओं ने धुमधाम से मनाया। सोनूघाट स्थित कैम्प कार्यालय पर सपा नेता अमरेन्द्र यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काट कर मनाया। इस अवसर पर विधानसभा बरहज प्रत्याशी रहे पी.डी. तिवारी ने कहा की अखिलेश यादव का कार्यकाल जनता के हित में बहुत ही अच्छा रहा है। जनता आज भी उनके कार्यकाल को याद कर आने वाले विधानसभा चुनाव में पुनः अखिलेश यादव को उप्र. का मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेगी।
राम जोगेन्द्र भारती ने कहा की अखिलेश यादव के कार्यकाल में गरीब और वंचित वर्गो के लिए जो कार्य हुआ है वह इस सरकार के लिए एक आईना है। इस अवसर पर मनीष यादव लोहिया वाहिनी उपाध्यक्ष, लड्डू यादव, धीरज यादव, हरिकेश यादव, मुकेश यादव, रामनिवास यादव, राजकुमार कुशवाहा, मुखलाल प्रसाद, मिथिलेश यादव, रविन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।