State

बलिया में धूमधाम से मना सपा सुप्रीमो का जन्मदिन

बलियाः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया। सपा नेताओं ने अपने नेता व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फोटो के सामने केक काटे और एकदूसरे को खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही सपा सरकार के विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की। जिला मुख्यालय पर पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं बिल्थरारोड में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव की मौजूदगी में पूर्व क्षेत्रीय विधायक गोरख पासवान ने सपा नताओं संग अपने आवास पर विशाल केक काटा। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सपा नेताओं ने अखिलेश यादव के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की और पूर्व सीएम अखिलेश यादव को यूपी का चमकता सूरज बताया। कहा कि आने वाले दिनों में फिर से यूपी में सपा की सरकार बनेगी और सपा के नीतियों का उजाला पूरे प्रदेश में होगा। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि प्रदेश में सपा के कार्यकाल में संचालित डायल 100, डायल 108 व 102 ही वर्तमान में कोरोना काल में प्रदेशवासियों के लिए राहत दे रहे है। बीजेपी सरकार के पास अपनी कोई उपलब्धी नहीं है। इस दौरान पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, समाजवादी अल्पसंख्यक नेता मतलूब अख्तर, ओमप्रकाश यादव, आनंद यादव, इरफान अहमद, प्रशांत कुमार मंटू, सुनील कुमार टिंकू, उदई प्रसाद, ध्रुव यादव, साहब दयाल वर्मा, शाहिद समाजवाद, रामाश्रय फाइटर, पप्पू पांडेय, अंगद यादव, राजू जायसवाल, रवि जायसवाल, संजय यादव, छोटेलाल, अनिल यादव आदि मौजूद रहे और विधायक गोरख पासवान व पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव द्वारा केक काटने के बाद सभी को एकदूसरे ने केक खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन की बधाई दी।

प्रदेश में चल रही है जनता को छलने वाली सरकारः अंचल

पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल के नेतृत्व में भी पशुहारी स्थित देवराज इण्टर कालेज प्रांगण में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर हर्षोल्लास के साथ पूर्व सीएम व पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का जनमदिन मनाया। पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि अखिलेश यादव गरीबों मजलुमों, असहायों के नेता है। आज प्रदेश में भाजपा की सरकार सिर्फ जनता को छलने का कार्य कर रही है। रोजगार के नाम पर शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर धोखा देने का काम किया जा रहा है। बेरोजगार युवा दर दर भटक रहे है। किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के सरकार में हजारों युवाओं को रोजगार मिला। प्रदेश में चहुमुंखी विकास हुआ। मेट्रो और सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया गया। किन्तु भाजपा सरकार में प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। सपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बीजेपी सरकार ने राजनीतिक द्वेष से बंद कर दिया है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है और आगामी 2022 के चुनाव में जनता अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए मन बना चुकी है। इस मौके पर सपा के जिला सचिव राजनाथ यादव, जिलापंचायत सदस्य अमरजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य रामजी यादव, जिला पंचायत सदस्य हरिन्दर यादव, प्रधानाचार्य अभयेश मिश्र, अशोक पासवान, रामबिलास गोड़, वीरबहादुर यादव, मोतीचंद यादव, नीरज यादव, सन्देश यादव, द्वारपाल साहनी, दिनेश यादव, राधेश्याम यादव, सुनील चैहान, राजेंदर चैरसिया, मनोज कनौजिया, उमेश यादव, लल्लन सिंह पटेल, रामकेश यादव, एलबी वर्मा, नीतीश पटेल, शाहआलम, ओमप्रकाश यादव, हरिकांत , श्रीकृष्ण यादव, अनिल यादव , गुड्डू यादव, उपेंद्र, सिद्धार्थ, मुसाफिर प्रजापति आदि सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिकंदरपुर में भी संकल्प दिवस के रूप में मना पूर्व सीएम का जन्मदिन

सिकंदरपुर (बलिया)ः उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47 वां जन्मदिन डाकबंगला सिकंदरपुर में बुधवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश ने जो विकास विगत पांच सालों में किया, वह अब किसी भी सरकार में नहीं हो सकता। उन्होंने अखिलेश यादव के इस 47वें जन्मदिन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाया कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव तक कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस दौरान केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस दौरान रामजी यादव, डा. मदन राय, सौमेन्द्र राय फुन्नु, भीष्म यादव, अनंत मिश्रा, शिवजी यादव त्यागी, मुन्नीलाल यादव ,राहुल राय, वीर बहादुर वर्मा, त्रिलोकी यादव, लालबाबू यादव, खुर्शीद आलम, नुरुल हसन, संजय यादव, कमलेश यादव, हरिंदर पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: