State

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मना जन्मदिन

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की। ब्लॉक सभागार में आयोजित सपा मुखिया के जन्मदिन समारोह को संबोधित करते हुए तरकुलवा ब्लाक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी राजन ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश के साथ-साथ कुशीनगर जिले का ऐतिहासिक विकास हुआ है। देश मे लगातार पेट्रोल- डीजल के दामों में बृद्धि हो रही है। इसका सबसे अधिक प्रभाव आमजनमानस पर पड़ रहा है। संचालन विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर पार्टीजनों ने केक काटा और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पूर्व प्रमुख अलाउद्दीन अंसारी,जिपस उग्रसेन यादव, एनुल हक,राजेश पांडेय, शुकरूल्लाह अंसारी,आदर्श त्रिपाठी, अभय अग्रहरि,अरविंद यादव,भोला मिश्र, मोहन वर्मा, अजय तिवारी, दुर्गेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: