सपा नेताओ ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा
भाजपा राज में सड़को की दशा बहुत ही खराब हो गयी है-धर्मवीर गुप्ता
गोरयाघाट, देवरिया। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव धर्मवीर गुप्ता ने सड़को की दशा को ले कर गोरयाघाट चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। धरना के बाद राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी देवरिया को सौपा। धर्मवीर गुप्ता ने कहा की भाजपा सरकार मे देवरिया जिले की सड़को की दशा बहुत ही खराब हो गयी है, सड़के गढ्ढो से भर गयी है, पता ही नही चलता है की गढ्ढे है या सड़क, इन टुटे सड़को पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती है जिससे लोग चोटिल हो कर अस्पतालो तक पहुंच जाते है। सपा नेता ने कहा की कोरोना महामारी के कारण लाँकडाउन की वजह से बहुत लोग बेरोजगार हो गये है, उन युवा बेरोजगारो को रोजगार मुहैया कराना प्रदेश सरकार का फर्ज है लेकिन सरकार इन बेरोजगारों के लिए कुछ भी नही कर रही है।
धर्मवीर गुप्ता ने राज्यपाल को संबोधित पत्र मे यह मांग किया है की गोरयाघाट से कंचनपुर सड़क मार्ग को गढ्ढा मुक्त किया जाए।
लाहिलपार से करौंदी सड़क मार्ग को मरम्मत की जाए। पिपरा गांव मे नहर पर टुटी हुई पुलिया का निर्माण पुनः कराया जाए।
ग्राम सभा मिश्रौली मे ट्यूबेल को चालू की जाए।बिजली बिल माफ की जाए। इन सभी मांगो के अलावा रामपुर कारखाना, भटनी, तरकुलवा, पथरदेवा क्षेत्र की सड़के भी बिलकुल जर्जर हो गयी है, इन सड़को पर आए दिन दुर्घटनाओ मे कोई न कोई अपनी जान गवा ही देता है, अधिकारियों को बार बार ज्ञापन देने के बाद भी इन सड़को का मरम्मत नही हो पा रहा है, बारिश के मौसम मे सड़को पर जलजमाव भी हो जा रहा है, जनहित मे सड़को का मरम्मत कराने की मांग समाजवादी पार्टी करती है। धरना प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालो में जावेद अंसारी, अजय यादव, सनी कुमार गौड़, न्यूटन यादव, विजय यादव, रियाज अंसारी, विराट, केडी. यादव, विजय नरायण यादव, हरिकेश सगीर, आदि लोग शामिल रहे