Breaking News

एसओजी व भटनी पुलिस ने किया लूट की घटना का अनावरण,

03 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट के रूपये सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद

भटनी, देवरिया। 16 मार्च 2022 को भटनी थाना क्षेत्रान्तर्गत एकलाम पीएनबी से एक महिला द्वारा रूपये निकालकर घर जाते समय रास्ते से अज्ञात अभियुक्तों द्वारा पचास हजार रूपये लूटने की घटना की गयी थी, जिसके संबन्ध में भटनी थाने पर मु0अ0सं0-35/22 धारा-323,392 भादंसं अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी के नेतृत्व में घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी एसओजी देवरिया, सर्विलांस टीम देवरिया, प्रभारी निरीक्षक भटनी मय टीम द्वारा सोमवार को मुखबिर की सूचना पर केवनिया पुल के पास से मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स यूपी.52.वाई.0149 सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा अपना नाम-पता खामपार थानाक्षेत्र के धर्मखोर करन निवासी विनोद राजभर पुत्र रामनारायण राजभर, राजवीर गोड उर्फ जयवीर गोड पुत्र नन्दजी गोड़, एवं भाटपार रानी थानाक्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी सूरज यादव पुत्र नन्द किशोर यादव बताया गया।

अभियुक्तगणों के पास से कुल 32 हजार रूपये एवं अभियुक्त विनोद राजभर के पास से एक अदद तमन्चा व 2 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से कड़ाई से पूॅछ-तॉछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा 16 मार्च 2022 को एकलाम कस्बा स्थित बैंक के पास से महिला द्वारा बैंक से रूपये निकालने के उपरान्त उसे छिन कर भाग गये। जो रूपये बरामद हुए हैं वह उसी छिनैती के 50 हजार रूपये में से बचे हैं और रूपये हम लोगों द्वारा खर्च हो गये। इसके अतिरिक्त वादिनी श्रीमती शकुन्तला देवी पत्नी हरेन्द्र कुशवाहा निवासी बनकटा तिवारी थाना भटनी जनपद देवरिया द्वारा अभियुक्तों की शिनाख्त की गयी।
इस प्रकार जनपदीय पुलिस द्वारा थाना भटनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-35/2022 धारा-323,392 भादंसं का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट के रूपयों सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल व 01 अदद देशी तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में

प्रभारी निरीक्षक गोपाल पाण्डेय थाना भटनी देवरिया, उ0नि0 अनिल कुमार यादव प्रभारी एसओजी देवरिया, उ0नि0 गोपाल प्रसाद एसओजी देवरिया,
उ0नि0 महेन्द्र मोहन मिश्र थाना भटनी, मु0आ0 शशिकान्त राय एसओजी, कां0 मेराज अहमद एसओजी, कां0 प्रशान्त शर्मा एसओजी, कां0 सुदामा यादव एसओजी, कां0 राहुल सिंह सर्विलांस टीम देवरिया,
कां0 विमलेश सिंह सर्विलांस टीम देवरिया, कां0 सुधीर मिश्र सर्विलांस टीम देवरिया,कां0 नितेश यादव थाना भटनी,
कां0 सुरेन्द्र वर्मा थाना भटनी,
कां0 चन्द्रकान्त गोंड़ थाना भटनी,
म0कां0 बबीता पाण्डेय थाना भटनी देवरिया शामिल रहे।

देवरिया पुलिस ने किया भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, 65 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

देवरिया। कच्ची शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत दबिश देकर काफी मात्रा में लहन व भट्ठियों को नष्ट करते हुए कच्ची शराब की बरामदगी कर संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी, इसी क्रम में रविवार को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारी जनपद देवरिया के पर्यवेक्षण में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध अभियान के क्रम में अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संभावित स्थानों पर दबिस देते हुए कुल 830 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए लगभग 50 कुन्तल लहन नष्ट कर 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके विरूद्ध विभिन्नों थानों पर कुल 65 अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: