गुंडाराज चलाने वाले क्या जाने दूसरों की काबिलियत: सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अखिलेश पर किया तंज
जनता जानती है कि लैपटॉप ही नही सरकार भी चलाना आता है मुख्यमंत्री को . अखिलेश की बचकानी टिप्पणी की उड़ाई खिल्ली .हर सर्वे में सपा की सीटें कम होती जा रही हैं: सिद्धार्थ नाथ .
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बचकानी टिप्पणी की खिल्ली उड़ाई है जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लैपटॉप चलाना नहीं आता है। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश प्रदेश की जनता से पूछे तो पता चलेगा कि मुख्यमंत्री को लैपटॉप ही नही बल्कि सरकार भी बखूबी चलाना आता है।
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि इतनी बचकानी और हास्यास्पद बात सिर्फ सपा अध्यक्ष ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी उनकी सोच का स्तर इतना घटिया भी हो सकता है, इसका जवाब भी जनता से मिलेगा जो एक बार 2017 में मिल भी चुका है। सरकार के प्रवक्ता ने कहा अखिलेश और उनकी सरकार के बारे में किसी को कोई भ्रांति नही है। जिसे सिर्फ़ गुंडाराज चलाना आता हो वह दूसरों की काबिलियत क्या समझेगा। गुंडाराज चलाने वाले के मुंह से वैसे भी कुछ और चलाने की बात अच्छी नहीं लगती है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा यह सब देखते हुए आश्चर्य की कोई बात नही है कि दिन पर दिन सपा का ग्राफ नीचे आ रहा है