State

शिब्बू खान बने सिसवा के अध्यक्ष

महाराजगंज। आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री पशुपतिनाथ गुप्त की उपस्थिति में महराजगंज नगरपालिका के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, महराजगंज के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने सिसवा बाजार के प्रतिष्ठित युवा व्यापारी नेता शिब्बू खान को सिसवा बाजार का अध्यक्ष नामित किया है। और नवनियुक्त अध्यक्ष शिबू खान को 15 दिन के अंदर अपनी कमेटी गठित कर जिला कार्यालय को सूचित करने के लिए कहा है।
उक्त अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल कसौधन एवम सिसवा के अन्य युवा व्यापारी अरुण चौधरी,दीपक जायसवाल, साहब सिंह शेट्टी,मकसूद अंसारी, मनीष यादव,राजन विश्वकर्मा, निखिल रौनियार,रजत जयसवाल,संजय केसरी,हसरत लारी और महराजगंज नगर के मुरली मनोहर मोदनवाल,चंदन निगम आदि लोग उपस्थित रहे।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: