कौशाम्बी । पिपरी के शाहपुर गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्ष आमने- सामने आ गए। दोनों पक्ष के बीच चले लाठी डंडे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्ष के घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। जिसे इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष से तहरीर लेकर केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
शाहपुर पेरवा गांव निवासी कृष्णा पाल पुत्र मसुरिया दीन पाल महाराष्ट्र के पूना शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। कृष्णा पाल ने बताया, दरियापुर गांव में उनकी ससुराल है। उनकी साली रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी की सरकारी कर्मचारी है। जिसके साथ कृष्णा पाल ने कोर्ट मैरिज कर रखी थी। कुछ महीनों से उनके व साली के बीच संबंधों में मन मुटाव चल रहा था। आरोप है कि उनके गांव का ही एक युवक ने साली को प्रेम जाल में फंसाकर कोर्टमैरिज कर लिया।
वह कृष्णा की साली से प्रेम विवाह कर गांव में बहुभोज का आयोजन शनिवार को करने वाला था। जिसके तहत शुक्रवार की सुबह से गांव में रामायण का पाठ शुरू कराया गया। इसी बीच युवती के जीजा कृष्णा पाल ने युवक से विवाद कर उसे मारपीट कर दिया। विवाद बढ़ा और युवक युवती के दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद मारपीट और एक दूसरे के सर फुटौवल पर आकर ख़त्म हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्ष के घायल सात लोगों को इलाज के लिए सीएचसी चायल भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल अन्य लोगों को पकड़ कर थाने ले आई।
इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह ने बताया, शादी विवाह के विवाद में मारपीट की घटना प्रकाश में आई। पुलिस बल मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम करते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में पहला पक्ष कृष्णा पाल, कनक भवन, कृष्णा पाल, हरिकृषण पाल, चंद्रीभवन व दूसरे पक्ष से लालचंद्र पाल, ज्ञान चंद्रपाल के नाम सामने आये हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्ष से तहरीर लेकर केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।(हि.स.)