
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में सेना के दो अधिकारियों और एक पुलिस उपाधीक्षक की हत्या के एक दिन बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को घेर लिया है।जम्मू कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने तीन अधिकारियों की हत्या में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बुधवार को कोकेरनाग के गडोले के जंगल में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस ने एक्स पर कहा , “कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट की अटूट वीरता को सच्ची श्रद्धांजलि, जिन्होंने इस चल रहे ऑपरेशन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दे दी। हमारी सेनाएं अटल संकल्प के साथ डटी हुई हैं और उन्होंने उजैर खान सहित लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को घेर लिया है।”उल्लेखनीय है कि अनंतनाग के कोकेरनाग में कल आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के कर्नल सिंह, मेजर धोनक और श्री भट शहीद हो गए थे। (वार्ता)
#WATCH जम्मू एवं कश्मीर: अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके का दृश्य जहां कल सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
(वीडियो समयानुसार नहीं है।)
इस चल रहे ऑपरेशन के दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंक और डीएसपी हुमायूं भट्ट वीर गति को प्राप्त हुए हैं। pic.twitter.com/e1wdmBuCjw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2023
#WATCH जम्मू-कश्मीर: कोकेरनाग के गडोले के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। अभियान के दौरान गोलियों की आवाज़ सुनाई दी।
(वीडियो वर्तमान समयानुसार नहीं है)
इस ऑपरेशन के दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष और डीएसपी हुमायूं भट्ट वीरगति को प्राप्त हुए हैं। pic.twitter.com/7sAZ6M1EAf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2023
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए मेजर आशीष पर SDM मंदीप सिंह ने कहा, "हमें अभी निश्चित समय नहीं मिला है। पार्थिव शरीर कल दोपहर तक पहुंचने की संभावना है। सबसे पहले पार्थिव शरीर को इनके आवास स्थान पर ले जाया जाएगा उसके बाद उनके पैतृिक गांव में अंतिम… pic.twitter.com/Sb6efl3GAa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2023
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "कोई भी आतंकवादी कहीं भी छिपा हो हमारी सेना उसे खोज निकालेगी और उनको वहां भेजेगी जहां उनको जाना चाहिए…"
INDIA गठबंधन पर उन्होंने कहा, "2024 में भाजपा… pic.twitter.com/dGSVkI6Y2d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2023
#WATCH दिल्ली: अनंतनाग मुठभेड़ पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। इसका करारा जवाब मिलेगा। पहले भी पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है। जो आतंकी इसमें शामिल हैं वे मौत के घाट उतारे जाएंगे। हमारे जवानों की शहादत पर देश दुखी है, पूरा देश… pic.twitter.com/7jb7DwCsea
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2023
#WATCH बडगाम (जम्मू-कश्मीर): नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "ये बहुत बड़ा सदमा है। ये बर्बादी बहुत वक्त से चल रही है मुझे इसका अंत नहीं दिखता है…लड़ाई से अमन नहीं आता है बातचीत से आता है। जब से देश आजाद हुआ ये फसाद साथ है। इसका हल निकालना जरूरी है…मैं… pic.twitter.com/Eyc2ewxxls
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2023
#WATCH जम्मू (जम्मू-कश्मीर): कल अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट्ट की मृत्यु पर जम्मू में डोगरा फ्रंट ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। pic.twitter.com/3HdIzs75Zz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2023
#WATCH जम्मू: कल अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट्ट की मृत्यु पर जम्मू में BJYM कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। pic.twitter.com/llDZnlpeMl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2023