Site icon CMGTIMES

आरसी लाल अध्यक्ष और जितेंद्र लाल श्रीवास्तव मंत्री चुने गए

कायस्थ समाज के पदाधिकारियों का हुआ चयन
महराजगंज। चित्रगुप्त सभा की बैठक रविवार को नगर के निर्माणाधीन चित्रगुप्त मंदिर परिसर में हुई। जिसमें नई कार्यकारणी का गठन किया गया है। इस दौरान मनोनीत पदाधिकारियो ने अपने पद की गोपनीयता का शपथ लेकर सभा के उत्तरोत्तर विकास के बारे में चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जगदम्बा शरण श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए पदाधिकारियो का समर्पण महत्वपूर्ण होता है। चित्रगुप्त सभा को और मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियो का चयन इसी परिप्रेक्ष्य में किया गया है। सर्वसम्मति से चयनित अध्यक्ष आर सी लाल श्रीवास्तव ने कहा कि चित्रगुप्त सभा अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण संगठन है जो ना सिर्फ कायस्थों के लिए बल्कि समाज के दबे कुचले लोगों के हित के बारे में भी सोचता है। मंत्री एडवोकेट जितेंद्र लाल श्रीवास्तव ने कहा कि हम लोगों का उद्देश्य कायस्थ समाज को एक नई दिशा देने की है। इस संगठन के माध्यम से लोगो के विकास और समस्याओं को देखते हुए संघर्ष करेगी। बैठक में अनिल कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, अभिषेक श्रीवास्तव को कोशाध्यक्ष, राकेश बिहारी लाल श्रीवास्तव को सयुंक्त मंत्री तथा आकाश श्रीवास्तव को संगठन मंत्री सर्व सम्मति से चयन किया गया है। इस अवसर पर सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव,ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, कृष्णानन्द श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा, स्वामीनाथ श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, काफी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version