Site icon CMGTIMES

रामोत्सव 2024:रामनगरी में महिलाओं ने निकाली ‘जल कलश यात्रा’

रामोत्सव 2024:रामनगरी में महिलाओं ने निकाली 'जल कलश यात्रा'

रामोत्सव 2024:रामनगरी में महिलाओं ने निकाली 'जल कलश यात्रा'

अयोध्या : प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बुधवार को महिलाओं ने ‘जल कलश यात्रा’ निकाली। इसमें लगभग 500 से अधिक महिलाएं शामिल रहीं। बुधवार को प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान का दूसरा दिन रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर समूचा समाज इस आयोजन से जुड़ गया है।

रामोत्सव 2024:रामनगरी में महिलाओं ने निकाली ‘जल कलश यात्रा’

श्रीराम नगरी में अयोध्या महानगर की महिलाओं ने सुबह सरयू तट से यात्रा का शुभारंभ किया। श्रीराम की पताका फहराते सिर पर कलश में भरा मां सरयू का जल लेकर महिलाएं राम धुन पर झूमते व राम की जयकार करते निकलीं। यात्रा महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के संयोजकत्व में निकाली गई। इसका नेतृत्व महापौर की धर्मपत्नी रामलक्ष्मी त्रिपाठी ने किया। यात्रा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह समेत 500 से अधिक महिलाएं शामिल रहीं।

राम मंदिर आंदोलन की वजह से संन्यासी हूं: सीएम योगी

रामोत्सव 2024:काशी के शिल्पकार ने सोने, चांदी और हीरे से बनाई श्रीराम मंदिर की अनुकृति

रामोत्सव 2024:सूर्य भी जहां आकर ठहर गए, वहां वर्षों से रुकी विकास प्रक्रिया को नाथों के ‘आदित्य’ ने दी गति

पीएम मोदी ने की देश की जनता से अपील, 22 जनवरी को घर घर जलाएं रामज्योति, जगमग हो भारत

 

Exit mobile version