Entertainment

अभिनेता विक्रम गोखले का निधन,प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

मुंबई । दिग्गज मराठी अभिनेता विक्रम गोखले (77) का शनिवार को दोपहर में पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में निधन में निधन हो गया। विक्रम गोखले का अंतिम संस्कार आज शाम को पुणे के बैकुंठ धाम अस्पताल में किया जाएगा।

दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी शिरीष यादगीकर ने बताया कि विक्रम गोखले का इलाज 5 नवंबर से हो रहा था। चार दिन पहले उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। इसलिए सैन फ्रांसिस्को और मुंबई से उनकी दोनों बेटियां दो दिन पहले पहुंच गई थीं। विक्रम गोखले की पत्नी वृषाली गोखले अस्पताल में ही थी। शुक्रवार को मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि विक्रम गोखले की तबीयत में धीरे -धीरे सुधार हो रहा है। अगले 48 घंटे में वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही बीपी और हार्ट फंक्शन नॉर्मल है। इस खबर से विक्रम गोखले के प्रशंसकों में खुशी फैल गई थी।

शनिवार को सुबह शिरीष यादगीकर ने बताया कि विक्रम गोखले की तबीयत आज ठीक नहीं हैं, उन्हें बीपी की तकलीफ बढ़ गई है। अचानक दोपहर में जनसंपर्क अधिकारी ने विक्रम गोखले की मौत की पुष्टि की। विक्रम गोखले के परिवार की ओर जानकारी मिली है कि गोखले का अंतिम संस्कार पुणे के बैकुंठ धाम घाट पर आज शाम किया जाएगा। विक्रम गोखले की मौत की खबर से फिल्म जगत में शोक फैल गया है।

प्रधानमंत्री ने अभिनेता विक्रम गोखले के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभिनेता विक्रम गोखले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया, “विक्रम गोखले जी एक रचनात्मक और बहुमुखी अभिनेता थे। अपने लंबे अभिनय करियर में उन्हें कई दिलचस्प भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं हैं।”(हि.स.)।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button