Site icon CMGTIMES

पुडुचेरी में मतदान शुरू, पीएम मोदी बोले- ज्यादा से ज्यादा लोग डालें वोट

पुडुचेरी : पुडुचेरी में आज पहले चरण में सभी 30 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। पुडुचेरी के 30 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 324 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद अब भाजपा की कोशिश पहली बार यहां सत्ता में पहुंचने की है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह ने पुरजोर प्रचार किया है। चुनाव एक ही चरण मेें हो रहा है,और यहां भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। पुडुचेरी में कांग्रेस अध्यक्ष एन रंगास्वामी ने मतदान से पहले अप्पा पैथियम स्वामी मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। बता दें कि वह चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Exit mobile version