पूनम चैहान की स्मृति में खिलाडिायों ने निकाली रैली

वाराणसी , जनवरी । शनिवार को स्व ओलिम्पयन विवेक सिंह मीनी स्टेडिएम शिवपुर से खिलाडियों ने अन्तर्राष्ट्रीय फुटबालर पूनम चैहान की स्मृति में रैली निकाली। रैली स्टेडियम से प्रारम्भ होकर शिवपुर रेलवे फाटक तक गया। रैली में खिलाडियों ने हाथों में तिरंगे झण्डे ले रख्खे थे। रैली का नेतृत्व अशोक आनन्द एवं मुन्नालाल चैहान ने किया। आज रविवार को स्व ओलिम्पयन विवेक सिंह मीनी स्टेडिएम शिवपुर में पूनम चैहान एकेडमी एवं अशोक मिशन एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं एक बजकर तीस मिनट पर आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में चालीस खिलाडीयों का सम्मान किया जायेगा। साथ ही डा. विनय कुमार सिंह एवं नन्हे सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट एवार्ड दिया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के 6 विद्यालयों की प्रस्तुति भी होगी। कार्यक्रम का आर्कषण मुंबई से आये भजन सम्राट ओम प्रकाश का गायन एवं गिनीज बुक में शामिल जादूगर रामरथी का शो होगा। कार्यक्रम में प. हरिराम द्विवेदी, पद्मश्री  राजेश्वर आचार्य, चेतनारायण सिंह एमएलसी, गौरी शकंर सिंह, रामललित सिंह एवं डा. रामसुधार सिंह विशिष्ट अतिथि होगें। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी स्व. पूनम चैहान की स्मृति में आयोजित है।

Exit mobile version