PoliticsState

बिहार चुनाव सभा में गरजे निरहुआ, रिकॉर्ड तोड़ उमड़ा जन सैलाब

बांका में दिखा निरहुआ का जलवा

बांका। बेलहर प्रखंड मुख्यालय स्थित झामा मैदान में सोमवार को जदयू प्रत्याशी मनोज यादव के पक्ष में भाजपा नेता एवं भोजपुरी फिल्मों के जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ एवं रामकृपाल यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम नजर आया। सभा स्थल के चारों तरफ भीड़ अपने चहेते सुपरस्टार को देखने पहुंचे थे। जन सभा को संबोधित करते हुए निरहुआ ने कहा कि बिहार के विकास के लिए एनडीए गठबंधन की ही सरकार एकमात्र विकल्प है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास को नया मुकाम मिला है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई आदि के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। केंद्र सरकार ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों की सरजमीं पर भी भारत देश का झंडा बुलंद किया है। कृषि क्षेत्र में विकास किया है। रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया गया है। जदयू प्रत्याशी मनोज यादव को वोट देकर नीतीश एवं मोदी के हाथों को मजबूत करें।


वहीं रामकृपाल यादव ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास का कार्य किया है। विपक्षी पार्टियों ने 15 वर्षों में बिहार को नर्क में ढकेलने का काम किया था। हत्या, लूट,  चरम पर था। शाम ढलते ही लोगों को सड़क पर चलने के लिए सोचना पड़ता था। नीतीश कुमार की सरकार में रात के अंधेरे में भी महिलाएं घर से निर्भीक होकर बाहर निकलती हैं।अपराध का ग्राफ काफी कम हो गया है। बिहार चहुँमुखी विकास की तरफ बढ़ रहा है। अगले पांच वर्षों में बिहार अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा दिखेगा।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: