Site icon CMGTIMES

भोजपुरी गीत “सईयां जी के बंगला” में नीलम गिरी ने गिराई बिजली, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से गाना हुआ रिलीज

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से जब भी अदाकारा नीलम गिरी की मनमोहक अदायगी से भरा गाना आता है तो जलवा ही जलवा कायम हो जाता है। ऐसे में आज ही एक और धमाकेदार भोजपुरी गाना सईयां जी के बंगला म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे मधुर आवाज में गाया है सिंगर अनुपमा यादव ने। इस गाने के वीडियो में नीलम गिरी नई नवेली व्याहता नारी के रूप में जलवा बिखेर रही हैं, जो अपनी सहेलियों से अपने बलमा और ससुराल का बखान कर रही हैं। यह गाना काफी रिच और महँगे लोकेशन पर फिल्माया गया है, जोकि गाने के वीडियो में दिख रहा है।

Video | सईयां जी के बंगला | #Anupama Yadav | #Neelam Giri | Saiya Ke Bangla |New Bhojpuri Song 2022

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत यह भोजपुरी गीत सईयां जी के बंगला के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर अनुपमा यादव हैं। नीलम गिरी ने वीडियो में मनमोहक परफॉर्मेंस किया है। गीतकार आशुतोष तिवारी के लिखे इस गीत को संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत से सजाया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, डीओपी संतोष यादव, नवीन वर्मा हैं। मेकअप निशांत, हेयर गुड़िया का है। इस गाने का सभी राइट वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।

Exit mobile version