Site icon CMGTIMES

MLA दर्जी: आखिरकार क्या शिकायत है चांदनी सिंह को रितेश पांडे से

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे और चाँदनी सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म “एमएलए दर्जी” का रोमांटिक गाना “हमार होई दुर्गतिया तू त लइबा सवतिया” फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने रितेश पांडे ने मधुर आवाज में यह गाना गाया है। उनके साथ गायिका प्रियंका सिंह ने स्वर में स्वर मिलाया है। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि रितेश पांडे से अदाकारा चांदनी सिंह शिकायत करते हुए कहती हैं कि हमार होई दुर्गतिया तू त लइबा सवतिया। यह बात वो बीच बाजार में कह रही हैं। जिसकी रितेश पांडे सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में रितेश पांडे और चांदनी सिंह का रोमांटिक अंदाज मन लुभाने वाला है। यह वीडियो काफी शानदार बनाया गया है। इस गाने का म्यूजिक भी बहुत शानदार बना है। गीतकार शेखर माधुर के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार साहिल खान ने।

#VIDEO - Hamaar Hoi Durgatiya Tu Ta Laiba Savatiya #Ritesh Pandey #Chandani Singh Bhojpuri Song 2022

तन्वी मल्टीमीडिया बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म एमएलए दर्जी के निर्माता दीपक शाह हैं। निर्देशक धीरू यादव हैं। लेखक तौहीद, संगीतकार साहिल खान, गीतकार संतोष पुरी, आज़ाद सिंह, शेखर मधुर हैं। डीओपी सत्य प्रकाश हैं। स्टार कास्ट रितेश पांडे, चांदनी सिंह, मणि भट्टाचार्य, संजय पांडेय, मनोज सिंह टाइगर, महेश आचार्य, गौरी शंकर, पप्पू यादव, अनूप अरोड़ा, भानु पांडेय, नंदिनी चौबे आदि हैं। फिल्म का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Exit mobile version