Site icon CMGTIMES

विधायक ने अमृत कलश में किया पावन मिट्टी का संग्रहण

महराजगंज । चौक नगर पंचायत के बूथ संख्या 46,47,49 में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, मंडल महामंत्री राधेश्याम कन्नौजिया संयोजक अशोक विश्वकर्मा सहित तमाम कार्य कर्ताओ के साथ घर घर मिट्टी और चावल कलश में एकत्र किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भारत को एक महान देश बनाने के लिए पीएम मोदी की पांच प्रतिज्ञाएं हैं विकसित भारत का लक्ष्य, गुलाम मानसिकता को दूर करना देश की जड़ों और परंपराओं पर गर्व करना देश की एकता और अखंडता के लिए जीवन समर्पित करना। नागरिकों में कर्तव्य की भावना जागृत करना।

विधायक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक कार्य किये है। उन्होंने कहा हर परिवार, हर व्यक्ति और हर बच्चा एक महान राष्ट्र के निर्माण में खुद को समर्पित कर सकता है और ‘मेरी माटी-मेरा देश’ जैसे कार्यक्रम की कल्पना केवल मोदी जैसा देशभक्ति से भरा व्यक्ति ही कर सकता है। आज मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र चतुर्दिक विकास कर रहा है। 9 वर्ष पूर्व भारत की क्या स्थिति थी किसी से छिपा नही है।

पहले दुनिया मे भारत की क्या साख थी आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। हमारे प्रधानमंत्री  जो निर्णय लेते है दुनिया उसे सर आंखों पर लेती है।भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए 2024 में पुनः मोदी जी के हाथों में देश की बागडोर सौपना होगा।इस अवसर पर राम हरख राव, आशीष साहनी, परशुराम जायसवाल, राकेश गौड़, कुलदीप कन्नैजिया, भोजराज गुप्ता, वीरेंद्र राव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version