National

लखनऊ में माफिया राम सिंह यादव की 83 करोड़ की संपत्ति जब्त

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मुख्तार, अतीक, खान मुबारक के बाद गुरुवार को लखनऊ पुलिस ने माफिया राम सिंह यादव पर बड़ी कार्रवाई की है।  पुलिस ने 83 करोड़ 70 लाख की संपत्ति जब्त की।  लखनऊ कमिश्नर सुजीत पांडेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी राम सिंह लखनऊ पीजीआई क्षेत्र का रहने वाला है। राम सिंह यादव  गैंगस्टर है, भू-माफिया है। राम यादव पर हत्या,लूट,डकैती, दुष्कर्म के 25 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस की राम सिंह की पृष्ठि भूमि की जांच में जुटी थी।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया पाया कि राम सिंह यादव ने आपराधिक से संपत्ति बनाई है। ऐसे में पीजीआई पुलिस को कार्रवाई के लिए आदेश दिया। गुरुवार को पुलिस ने राम सिंह यादव के मकान,बैंक खाते,ज़मीन, फॉर्म हाउस,एलडीए प्लाट जब्त कर लिए। इसकी कीमत 83 करोड़ 70 लाख की बताई गई। इससे पहले यूपी पुलिस मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी, अतीक अहमद, खान मुबारक, अजय सिपाही पर कार्रवाई चुकी है। पुलिस ने अलीशान बंगलों पर बुल्डोजर चल दिया है। करोड़ों की  संपत्ति जब्त कर चुकी है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: