Site icon CMGTIMES

लाडो मद्धेशिया और अंजली पांडेय का नया होलीगीत ‘महाबीर बो’ रिलीज

लाडो मद्धेशिया और अंजली पांडेय का नया होलीगीत 'महाबीर बो' रिलीज

गायक लाडो मद्धेशिया और अभिनेत्री अंजली पांडेय का नया होलीगीत ‘महाबीर बो’ रिलीज हो गया है।वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से होलीगीत ‘महाबीर बो’ रिलीज किया गया है। इस गाने में लाडो मद्धेशिया के साथ अभिनेत्री अंजली पांडेय नजर आ रही है। गाने में लाडो मद्धेशिया कहते हैं कि अब आवे महाबीर बो डाल दे अबीर हो…लगी नाहीं जाड़ा नहीं कपि शरीर हो..लगी नाहीं जाड़ा नाहीं कपि शरीर हो…अब आवे महाबीर बो डाल दे अबीर हो…। गाना एक दम कमाल धमाल दिख रहा है।वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत महाबीर बो को लाडो मद्धेशिया ने गाया है। वही इस गाने को यादव नीरज ने लिखा है। गाने का संगीत पवन यादव ने दिया है। इस गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। वही इसके निर्देशक सुनील बाबा, गुरु जी अमित ओझा, डीओपी गौरव राय एवं रंजन, कंपोजर राहुल यादव, एडिटर अलोक गुप्ता, कोरियोग्राफर गोल्डी हैं।(वार्ता)

Mahabeer Bo #Lado Madhesiya #Anjali Pandey | महाबीर बो | Bhojpuri Holi Song 2024

Exit mobile version