Politics

कुलदीप बिश्नोई भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई गुरुवार को यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उनके साथ उनकी पत्नी रेणुका भी भाजपा में शामिल हुईं।दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री खट्टर ने दोनों को पार्टी की सदस्यता पर्ची और अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का समर्थन किया। राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को उनका समर्थन मिला। वे चार बार विधायक और दो बार सांसद रहे हैं। पू्र्व में उनकी पार्टी के साथ भाजपा का गठबंधन भी रहा है। वे बिश्नोई समाज से आते हैं और उनका हमें हरियाणा और राजस्थान में लाभ मिलेगा। उनकी पत्नी व दो बार की विधायक रही रेणुका बिश्नोई भी पार्टी में शामिल हुई हैं।

वहीं कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भाजपा के साथ उनका पुराना संबंध रहा है। हमारे कई बार मतभेद हुए लेकिन कभी मनभेद नहीं हुआ है। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की पाक साफ छवि से प्रभावित हैं।कुलदीप बिश्नोई ने कल ही विधायकी से इस्तीफा दिया था। उन्हें कांग्रेस ने जून में पार्टी से निष्कासित किया था।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने के चलते आदमपुर से विधायक रहे बिश्नोई को पिछले महीने कांग्रेस ने पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। कांग्रेस पार्टी से अलग होने के बाद से लगातार बिश्नोई भाजपा से नजदीकी बनाए हुए थे और पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे थे।कांग्रेस पार्टी से निष्कासित हरियाणा के नेता कुलदीप बिश्नोई ने 24 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी।(हि.स.)

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: