Entertainment

भोजपुरी फिल्म ‘बबली के बारात’ का फर्स्ट प्रीमियर 18 अप्रैल को

यह फ़िल्म एसआरके म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर 19 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे रिलीज की जाएगी

मुंबई : आनन्द सिंह के निर्देशन में  बनी शुभम तिवारी, जीतेन्द्र यादव, प्रीति शुक्ला स्टारर भोजपुरी फिल्म बबली के बारात को टीवी पर पहली बार देखने के लिए तैयार हो जाइये क्योंकि इस भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट प्रीमियर रविवार 18 अप्रैल को शाम 6 बजे ज़ी बाइस्कोप टीवी चैनल पर होने जा रहा है। जी हां इस टीवी चैनल पर फर्स्ट टाइम यह फ़िल्म टेलीकास्ट की जाएगी। भोजपुरी फिल्म बबली के बारात एसआरके म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर 19 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे रिलीज की जाएगी।

सिनेस्टार शुभम तिवारी, जितेन्द्र यादव और प्रीति शुक्ला के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म बबली की बारात एक पारिवारिक सिनेमा है। एसआरके म्यूजिक प्रस्तुत इन एसोसिएशन विथ महेन्द्र भुलाना प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई यश फ़िल्म एंटरटेनमेंट कृत भोजपुरी फिल्म बबली के बारात हास्य परिहास से सजी फुल इंटरटेनमेंट एवं सम्पूर्ण पारवारिक फिल्म है। इस फिल्म की मेकिंग बहुत भव्य पैमाने पर की गई है।

फिल्म की शूटिंग राँची, झारखंड के रमणीय स्थलों पर हुई है। फिल्म के निर्माता विनोद सिंह और गणेश दत्त निश्रा हैं। फिल्म के निर्देशक आनंद सिंह हैं। फ़िल्म के सह निर्माता धीरज तिवारी और कार्यकारी निर्माता दीपक सिंह हैं। कहानी आनंद सिंह ने लिखी है जबकि पटकथा तथा संवाद मनोज पांडेय ने लिखा है। गीतकार राजेश मिश्रा, मुन्ना दूबे, सुमित चंद्रवंशी, आनंद सिंह और पिन्टू गिरी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार राजुल चौधरी ने। छायांकन साहिल अंसारी, नृत्य मयंक श्रीवास्तव, अशोक मैत्री व रिक्की जैस, मारधाड़ दिलीप यादव, संकलन धरम सोनी का है।

फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। पोस्ट प्रोडक्शन का काम बॉलीवुड उमंग द्वारा किया गया है। कला संजय देहाती और मुख्य सह निर्देशक अमरेश आनंद त्रिपाठी हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, जितेन्द्र यादव, प्रीति शुक्ला, सोनालिका प्रसाद, अवधेश मिश्रा, बालेश्वर सिंह, रोहित सिंह मटरू, दिव्या द्विवेदी, अनु, माही खान आदि हैं।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: