Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं

मेष-दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक मामलों में सुधार होगा। सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृष-भावुकता में नियंत्रण रखें। लापरवाही में किया गया कार्य किसी तरह की भी दुर्घटना दे सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मिथुन-आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।
कर्क-पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
सिंह-व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। बुद्धि कौशल से किए गए काम में सफलता मिलेगी।
कन्या-आर्थिक योजना फलीभूत होगी। पिता या धर्म गुरु से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
तुला-आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में दखल बढ़ेगा।
वृश्चिक-दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। उदासीनता कष्टकारी होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
धनु-स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका केक्षेत्र में प्रगति होगी।
मकर-स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ-व्यर्थ की कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अहंकार कष्टकारी हो सकता है। वाणी पर संयम रखें जिससे परिवार और व्यवसाय प्रभावित न हो।
मीन-व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप न करें और न ही अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप स्वीकार करें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: