Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

मेष – आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने व्यापार व नौकरी के मामले में अपने दिमाग से ज्यादा दिल की सुनेंगे और इसका आपको लाभ मिलेगा। दिन का उत्तरार्ध काफी अनुकूल है, इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय दोपहर बाद ही लें। परिवार में सुख की प्राप्ति होगी। माता से स्नेह बढ़ेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और परिवार एकजुट रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र के लिए भी आज का दिन उत्तम है।

वृष – आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपको कमजोरी महसूस होगी और मानसिक तनाव भी बना रहेगा। कार्य में कुछ विलंब के बाद सफलता मिलेगी। आज आप अपने जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, इससे उनकी नजरों में आपकी इज्जत और बढ़ जाएगी। पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी। परिवार वालों के साथ दिन खुशी-खुशी बिताएंगे।

मिथुन – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपको सामाजिक कार्यों से भी लाभ लेने के पूरे होंगे दिख रही है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। लोग आपकी ऊर्जा की वजह से आपके मुरीद बनेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य जीवन में सुख के पल आएंगे। दोपहर बाद स्थिति में बदलाव होगा और आमदनी में इजाफा होने का कोई बेहतर योग बनेगा। सायंकाल के समय आज आप अपनी पिताजी को जय माता जी को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। परिवार के प्रति समय व्यतीत करेंगे और किसी अच्छे व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे।

कर्क – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा जीवन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी के साथ आज आपकी बौंडिंग मजबूत होगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान सामान्य है। मिलने चलने के लिए आज का समय अच्छा नहीं है इसलिए फोन पर बातचीत से ही संतोष कर लें। काम के सिलसिले में आप मजबूती से डटे रहेंगे और इससे आज सकती है। सेहत बढ़िया रहेगी। खर्चों में तेजी आएगी। इनकम सामान्य रहेगी।

सिंह – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज के दिन आपके लिए धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी कला के क्षेत्र से आपको लाभ हो सकता है। आपकी पहचान बनेगी। संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे। प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में वितरित करेंगे। कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

कन्या – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। आपकी सूक्ष्म दृष्टि और दूरदर्शिता की भूरी-भूरी प्रशंसा होगी। यदि आपका आपके भाई या बहन से कोई विवाद चल रहा है तो वह रात समाप्त होगा पारिवारिक जीवन भी पहले के मुकाबले थोड़ा शांत होगा। हालांकि माता-पिता का स्वास्थ्य अभी भी खराब हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। संतान के प्रति दायित्व का निर्वाह करेंगे और घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे। सायंकाल का समय आज आपको अपने व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

तुला – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। हालांकि आपको पिताजी से संबंधों पर ध्यान देना होगा और उनकी बिगड़ती सेहत पर भी ध्यान रखना आवश्यक होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है। सुदूर संबंधों से सफलता के मार्ग खुलेंगे। कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में दाखिल हो सकता है, जो सफलता का कारण बन सके। आर्थिक मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा और पारिवारिक रूप से थोड़ा दिन कमजोर रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं और मानसिक दबाव में भी होंगे, इसलिए कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा। आज आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। आमदनी में थोड़ी गिरावट हो सकती है। भाग्य की कमी से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लव लाइफ में आज का दिन सुंदर तरीके से व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु – आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ नया कदम उठाएंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। यदि आपके दांपत्य जीवन में आपको कोई तनाव चल रहा है तो वह आज समाप्त होगा और प्यार की वृद्धि होगी। प्रियतम की वजह से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर सकते हैं। संतान को अपने कार्यों में उन्नति मिलेगी, वो ऊर्जावान रहेंगे और आप भी अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

मकर – आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। आपको आज थोड़ा धैर्य का परिचय देना होगा। आज आप अपने माता-पिता की सेवा में भी कुछ समय व्यतीत करेंगे, खर्चे अधिक रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी आवश्यक होगी। यदि आप संयम से चलेंगे, तो कार्यक्षेत्र में दोपहर बाद स्थिति बड़ी बेहतर हो जाएगी और आपके पक्ष में कोई अच्छी बात हो सकती है। संतान के विवाह के प्रस्ताव पर आज मुहर लग सकती है। जीवनसाथी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकता है और आपके दांपत्य जीवन में अभूतपूर्व खुशियों की वृद्धि होगी।

कुंभ – आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अंदर से खुश रहेंगे। आज आप सभी के प्रति स्नेह का भाव रखेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि कहीं कोई आपकी लव लाइफ के लिए आज खुशनुमा दिन रहेगा और संतान भी मौज मस्ती करेगी। आपकी मित्र मंडली में समय गुजरेगा और धन की आवक होगी। कार्य क्षेत्र में मन थोड़ा कम लगेगा। हो सकता है कि आज के दिन आप ऑफिस से छुट्टी ले लें। कुल मिलाकर आज का दिन आराम फरमाने और घूमने-फिरने के लिए बेहतर है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

मीन – आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको लाभ दे सकता है। आज आपके परिवार में तनाव के साथ-साथ किसी बड़ी योजना पर विचार विमर्श हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अत्यधिक काम से थकान का अनुभव होगा। दोपहर बाद कामों में सफलता मिलेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कही लेकर जा सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में ख़ुशी का एहसास होगा।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: