National

कल्याण सिंह का गंगा के बांसी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

बुलंदशहर । राम मंदिर आंदोलन के नायक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का आज अपराह्न गंगा किनारे नरोरा स्थित बांसी घाट पर गमगीन माहौल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया ।अंतिम संस्कार से पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पूरा क्षेत्र कल्याण सिंह अमर रहे, राम भक्त कल्याण सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा।  पूर्व घोषणा के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शव अलीगढ़ से,उनके पैतृक गांव मंडोली होता हुआ गंगा किनारे बसे नरोरा लाया गया जहां उनको अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में उनके समर्थक कार्यकर्ता देश व प्रदेश के मंत्री भाजपा पदाधिकारी ,सांसद ,विधायक बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।

भारतीय जनता पार्टी के झंडे में लिपटे उनके शव पर, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लिपटा था। अलीगढ़ से नरोरा तक पूरे रास्ते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शव वाहन के पीछे कार से चलते रहे । जैसे ही श्री सिंह का पार्थिव देह नरोरा स्थित बांसी घाट पहुंचा ,वहां मौजूद लोगों ने जननायक कल्याण सिंह अमर रहे ,राम भक्त कल्याण सिंह अमर रहे, जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए और कार्यकर्ताओं में उनके शव पर पुष्पांजलि अर्पित करने की होड़ लग, गई।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के शव पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ,उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ,गन्ना मंत्री सुरेश राणा ,पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर किरन पालसिंह , प्रदेश के राज्य मंत्री अनिल शर्मा, कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ,आशुतोष टंडन राज्यमंत्री ,गिरीश यादव ,रामनरेश अग्निहोत्री, रमाशंकर पटेल उपेंद्र तिवारी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बीएल वर्मा ,एसपी सिंह बघेल, डॉ महेंद्र नाथ पांडे ,बुलंदशहर की सांसद और कल्याण सिंह के करीबी डॉ भोला सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य दिनेश जी समेत भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज गर्ग विधायक देवेंद्र सिंह लोधी भाजपा संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बाबूजी को पुष्पांजलि अर्पित की पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व केंद्र मंत्री उमा भारती शामिल रही राजकीय सम्मान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री को गॉड ऑफ ऑनर पेश किया ।

पुलिस की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर जन प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की वेद प्रचारक मेरठ मंडल के अधिष्ठाता रणधीर शास्त्री और गुरुकुल ब्रह्म प्रकाश आश्रम के वेद पाठी पुरोहितों की टीम ने विधि विधान से अंतिम ससकार की विधि पूरी करायी । मुखाग्नि उनके सांसद बेटे राजवीर सिंह ने दी।इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र व योगी सरकार में राज्य मंत्री संदीप कुमार समेत उनके परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह सभी व्यवस्थाओं की देख रहे करते नजर आए जिला प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री के शव को रखने के लिए बासी घाट स्थित बच्चा पार्क में ढाई फुट ऊंचा 24 बाई 24 का पक्का शवस्थल, बनवाया था ,जिस पर बाबूजी के पार्थिव शरीर को रखा गया।इस मौके पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता बाबूजी के समर्थक मौजूद रहे और सभी ने नम आंखों से बाबूजी को अंतिम विदाई दी।श्री सिंह के पार्थिव शरीर को चार बजकर पांच मिनट पर मुखाग्नि दी गई। पंचतत्व में विलीन करने के लिए एक कुंतल सामग्री 40 किलो देशी घी 21 किलो चंदन एक कुंतल आम व पीपल की लकड़ी का प्रयोग किया गया है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: