Politics

सुभासभा ने सपा के गढ़ मैनपुरी और खतौली उपचुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा की

लखनऊ । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) से उसके गढ़ मैनपुरी और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) से उपचुनाव में दो-दो हाथ करने का पूरा मन बना लिया है। इसका ऐलान सुभासपा ने जारी मैनपुरी लोकसभा और खतौली विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने से बुधवार को कर दी है। सुभासपा ने इन दोनों ही सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच बढ़ती राजनीतिक दूरियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अखिलेश यादव पर लगातार अपने बयानों के जरिए हमला बोलकर ओमप्रकाश राजभर चर्चा में रहते हैं। बुधवार को उनके निर्देश पर पार्टी की ओर से सपा के गढ़ और नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर सुभासपा ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

सुभासपा ने यहां से रमाकांत कश्यप को उम्मीदवार बनाया है। सपा के साथ उनकी गठबंधन पार्टी रालोद पर भी ओमप्रकाश राजभर ने वार किया है। पार्टी ने मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से रमेश प्रजापति को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए सुभासभा के महासचिव अरविन्द राजभर ने पत्र जारी किया है।(हि.स.)

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: