Crime

कलयुगी पिता ने की ढाई महीने के मासूम की हत्या

पुरुलिया । पुरुलिया जिले के तमना थाना इलाके में कलयुगी पिता पर अपने ढाई महीने के बेटे की हत्या का आरोप लगा गया है। मृतक की मां ने अपने पति के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोपित का नाम सागर रुइदास है।जानकारी के अनुसार सागर रुइदास पुरुलिया के तमना थाना क्षेत्र के गुरकुर का रहने वाला है। डेढ़ साल पहले उसकी शादी बलरामपुर के छोटो गाड़ो गांव निवासी नेहारी रुइदास से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दंपत्ति के आपसी संबंधों में खटास आने लगी थी। सागर अक्सर नेहारी को प्रताड़ित किया करता था। नशे में होने पर वह नेहारी के साथ मारपीट करता था। शादी के कुछ दिनों बाद नेहारी गर्भवती हो गई। ढाई महीने पहले नेहारी ने एक बेटे को जन्म दिया।

गुरुवार रात को नेहारी की मां और भाई उसके गांव आए थे। वे नेहारी और उसके बच्चे को घर ले जाने लगे। यह जानने के बाद सागर को गुस्सा आ लगा। उस समय सागर का बेटा बिस्तर पर लेटे हुए था। आरोप है कि सागर ने अचानक बच्चे को बिस्तर से उठाकर जमीन पर पटक दिया। खून से लथपथ हालत में तुरंत बच्चे को देवेन महतो अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। नेहारी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। घटना के बाद से आरोपित फरार हो गया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक एस. सेल्वामुरुगन ने कहा कि जांच शुरू हो गई है। आरोपित पिता से पूछताछ की जा रही है। (हि.स.)

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: