State

चन्द्रपुर के कहलगांव को अभयारण्य की तरह विकसित किया जाएगा

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य वन्य जीव बोर्ड ने पश्चिमी हिस्से के आठ क्षेत्रों और विदर्भ के दो क्षेत्रों को संरक्षित घोषित करने और चन्द्रपुर के कहलगांव को अभयारण्य की तरह विकसित करने के सुझाव को मान लिया है। राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने बताया कि 4 दिसंबर 2020 को बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय लोगों से सलाह मशविरे के बाद वन्यजीव संरक्षण स्थलों को अभयारण्य के रूप में विकसित करने के लिये एक उप-समूह का गठन किया जाएगा। नए संरक्षण स्थल पश्चिमी महाराष्ट्र के अम्बोली, डोडामार्ग, चांदगढ़, आजरा, भूदरगढ़, गगन बावड़ा, पंहलगढ़, विशालगढ़, जोर जाम्भली और मैनी में तथा विदर्भ के महेन्द्री और मुनिया में होंगे। मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे ने कहा कि वन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की नई वन संहिता से हर किसी को वनस्पति के महत्व का पता चलेगा।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: