UP Live

जायसवाल महासभा ने स्वजातीय मेधावी छात्र का किया सम्मान

महराजगंज। अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा उत्तर प्रदेश युवा इकाई द्वारा प्रदेश महासचिव संगठन आशीष जायसवाल द्वारा सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र आर्यन जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल निवासी महराजगंज के घर पहुंच कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव संगठन आशीष जायसवाल ने छात्र को माल्यर्पण कर साल ओढा कर सम्मान किया साथ ही उपहार दे कर निरंतर आगे बढ़ कर समाज का नाम रोशन करने के लिए हौसला अफजाई किया। इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष व अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल,बृजमनगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल, युवा नेता विनोद जायसवाल, अमित जायसवाल, रंजीत जायसवाल, मनोज जायसवाल, सहित अन्य मौजूद रहे ।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: