Site icon CMGTIMES

‘जान जान कहके जान लेबा का हमार’ गीत रिलीज

मुंबई । भोजपुरी फिल्मों के जानेमाने अभिनेता यश कुमार और अभिनेत्री निधि झा की बेमिसाल अदाकारी से सजी भोजपुरी फिल्म “शंकर” का धमाकेदार गीत ‘जान जान कहके जान लेबा का हमार’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। गाने को पद्मश्री गायक उदित नारायण और सिंगर खुशबू जैन ने अपनी खूबसूरत आवाजें दी हैं।

यश एंड राज एंटरटेनमेंट प्रस्तुत एवं लयराना मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता राकेश सिंह, यश राज शर्मा हैं। निर्देशक सूरज कुमार गिरी हैं, जबकि मधु सिंह को-प्रोड्यूसर हैं। लेखक साजिद मलिक और शमशेर सेन हैं। संगीतकार ओम झा और एस कुमार हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, फणीन्द्र राव, अजीत मंडल, सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं। छायांकन डीके शर्मा, विपिन प्रसाद, प्रदीप शर्मा व अजित यादव नृत्य कानू मुखर्जी, राम देवन, मारधाड़ दिनेश यादव, कला राज वर्मा, संकलन गिरीश सिंह का है।

फिल्म “शंकर” के कार्यकारी निर्माता सुधीर यादव हैं। प्रोडक्शन मैनेजर सुजीत पटेल, राज किशोर मुखिया व प्रिंस तिवारी हैं। मार्केटिंग हेड दिलशाद शाह हैं। पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस स्टूडियो में हुआ है। अनामिका स्टूडियोज़ द्वारा ऑल इंडिया रिलीज की जायेगी। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में यश कुमार, निधि झा, सुशील सिंह, राज कपूर शाही, राधे मिश्रा, विनोद मिश्रा, किरण यादव, जेपी सिंह, विद्या सिंह, रत्नेश बरनवाल आदि हैं।

Exit mobile version