Crime

शादी का झांसा देकर लिव-इन में रह रही महिला से दुष्कर्म

फतेहाबाद । शहर के साथ लगते एक गांव की महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उक्त महिला की अपने पति के साथ अनबन चल रही है और वह कुछ समय से आरोपित के साथ ही लिव-इन में रह रही थी। महिला थाना पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा था कि उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसकी अपने पति के साथ अनबन हो गई। इस पर वह अपने मां-बाप के पास रहने आ गई लेकिन उसका भाई शराबी किस्म का है और वह उसे यहां रहने नहीं दे रहा था।

इस पर वह गांव में ही अलग रहने लग गई। महिला ने बताया कि इस दौरान वह संदीप नामक युवक के सम्पर्क में आई। संदीप ने उसे अपने पति से तलाक लेने और बाद में उसके साथ शादी करने की बात कही। महिला ने आरोप लगाया कि संदीप शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में वह लिव-इन रिलेशनशिप के कागजात तैयार करवाकर 1 नवम्बर से 7 नवम्बर 2021 तक शहर के एक होटल में उसके साथ रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद वह उसे गांव में छोड़ गया। इस पर उसने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।(हि.स.)

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: