इंडिया क्लाइमेट चेंज नॉलेज पोर्टल एकल बिंदु सूचना स्रोत का शुभारंभ
नई दिल्ली : केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, प्रकाश जावडेकर ने इंडिया क्लाइमेट चेंज नॉलेज पोर्टल का शुभारंभ किया। वेब पोर्टल के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, जावडेकर ने कहा कि यह पोर्टल एकल बिंदु सूचना संसाधन होगा, जो विभिन्न मंत्रालयों द्वारा किये गये विभिन्न जलवायु संबंधी पहलों के बारे में जानकारी प्रदान करेगाताकि उपयोगकर्ता इन पहलों की अद्यतन स्थिति का लाभ उठा सकें। जावडेकर ने इस आभासी कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी कि भारत ने व्यावहारिक रूप से 2020– पूर्व के जलवायु संबंधी कार्रवाई से जुड़े अपने लक्ष्यों को हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि भले ही ऐतिहासिक रूप से भारत उत्सर्जन के लिए ज़िम्मेदार नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत जलवायु संबंधी कार्रवाई के संबंध में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।